Breaking News

देहरादून-मसूरी मार्ग पर दरारें आने के चलते अगले आदेश तक वाहनों की आवाजाही बंद     |   CJP प्रोटेस्ट: घायल पुलिसकर्मियों, गाड़ियों में तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस केस दर्ज करेगी     |   जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भूस्खलन और फ्लैश बाढ़ से 7 लोगों की मौत     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SC ने SIT के पुर्नगठन के लिए कहा, अब IPS अफसर करे अगुवाई     |   ‘ये लोग सत्ता में रहने लायक नहीं’, पेपर लीक-चढ़ावा चोरी पर खड़गे का BJP पर हमला     |  

हरिद्वार में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

हरिद्वार में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर कांग्रेस का विरोध लगातार जारी है। न्यू हरिद्वार कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए लगाए गए यूपीसीएल के कैंप पर पहुंचकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए इसका विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों से स्मार्ट मीटर न लगवाने की अपील भी की। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकारी अधिकारी प्राइवेट कंपनियों का प्रचार कर रहे हैं और जहां-जहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं यूपीसीएल अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर से बिजली का सटीक बिल मिलेगा और इससे उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर लाभ होगा।