Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

सर्द हवाओं ने UP-बिहार में बढ़ाई ठंड, केरल और बंगाल में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR में ठंड का एहसास बढ़ने लगा है. सर्द हवाओं की वजह से बिहार और उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने को मिली है. दिल्ली का आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, अगले 2 दिनों के दौरान केरल, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मौसम विभाग ने बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 12 दिसंबर को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत के कुछ हिस्सों के न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट होने की संभावना है.

दिल्ली का गिरा तापमान

दिल्ली में रविवार को इस साल सबसे सर्द सुबह रही. रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के जानकारों के मुताबिक, रविवार की सुबह औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहा.