Breaking News

G-7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात, हैंडशेक के बाद साथ बैठे     |   फर्जी साइन केस में अभिषेक बनर्जी से करीब 6:30 घंटे चली पूछताछ     |   G-7 समिट: जेलेंस्की बोले- कनाडा के साथ यूक्रेन बड़ी ड्रोन डील करने वाला है     |   जापान के होन्शू इलाके के पूर्वी तट के पास 6 तीव्रता का भूकंप आया     |   G-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी फ्रांस के एवान शहर पहुंचे     |  

शिमला में बारिश के बाद ठंड बढ़ी, कोहरे में लिपटा शहर

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को बारिश के बाद तापमान गिर गया और पूरा शहर कोहरे की आगोश में ढक गया। बारिश से शिमला की खूबसूरती निखर उठी। लोगों को महसूस होने लगा कि ये शहर वाकई गर्मी से निजात पाने की जगह है। खास कर, जब उत्तरी और पश्चिमी भारत के मैदानी इलाके चिलचिलाती धूप से तप रहे हों।

सर्दी के अहसास ने सैलानियों को रोमांचित कर दिया। उन्होंने फौरन गर्म कपड़े निकाल लिए। मौसम का लुत्फ उठाने के लिए सैलानी छाते लेकर रिज और मॉल रोड जैसे लोकप्रिय जगहों पर निकल पड़े। मौसम विभाग ने शिमला में शुक्रवार और शनिवार को भी हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। रविवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है।