Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

चाइनीज मांझे को लेकर शहर भर में अभियान, तीन गिरफ्तार

शहर में चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटते ही पुलिस को प्रतिबंधित मांझे की याद आई। जैसे ही मेडिकल क्षेत्र में राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के घर के पास हादसा हुआ। उधर हादसे की सूचना फ्लेश हुई तुरंत पुलिस की टीमें बाजारों में निकल पड़ी। चाइनीज मांझों की दुकानों पर पुलिस पहुंची और जांच करने लगी। जहां भी खतरनाक मांझा चला उसे जब्त कर लिया। अगर पुलिस पहले जागती और पहले ही अभियान चलाकर प्रतिबंधित मांझा जब्त कर लेती तो शायद बाइक सवार युवक की जान बच जाती। ये हादसा नहीं होता।

आपको बता दे चाइनीज मांझे से हादसे तो आए दिन हो रहे हैं लेकिन सोमवार को जिस तरह चलती बाइक पर सवार युवक की गर्दन मांझे से कटकर लगभग धड़ से अलग हो गई। बीच सड़क लोगों ने वो खौफनाक मंजर देखा जब गर्दन मांझे के कारण कट चुकी थी बस जरा सी अटकी थी। हादसे की खबर फैलते ही एसपी सिटी के निर्देशन में शहरभर में पुलिस की टीमें छापेमारी करने निकल पड़ी। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चाइनीज मांझे की दुकानों पर छापा डाला और मांझा जब्त किया है।

जिसके बाद शहरभर मे चलाया गया चाइनीज मांझा के खिलाफ अभियान पुलिस टीम गोलाबढ़, लिसाड़ीगेट, खैरनगर, गोला कुआं, देहली गेट, सदर बाजार प्रहलाद नगर, बुढ़ाना गेट, इस्माइल नगर, ब्रहमपुरी, शारदा रोड, हुमांयू नगर, हापुड़ अड्‌डा से लेकर शहर के पुराने बाजारों, संवेदनशील इलाकों में निकली। जहां अक्सर पतंगबाजी होती है। यहां पतंगों और मांझे के बाजार है। थोक और फुटकर दोनों प्रकार के विक्रेताओं के यहां पुलिस के छापे पड़ने लगे।

अचानक पुलिस और चैकिंग को देखकर मांझा विक्रेता भी घबरा गए। टीमों ने दुकानें खुलवा खुलवाकर चैकिंग अभियान चलाया और जहां भी चाइनीज मांझा मिला उसे जब्त किया। वही इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम ने कहा कि शहर में चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, कहीं भी ये मांझा नहीं बिकने दिया जाएगा।