बीजेपी ने मंगलवार को कांग्रेस नेताओं सोनिया और राहुल गांधी पर हमला करने के लिए कथित बोफोर्स घोटाले को उजागर करने का श्रेय लेने वाले एक पत्रकार चित्रा सुब्रमण्यम की किताब 'बोफोर्स गेट' का हवाला देते हुए मांग की कि जब तक वे कथित इतालवी बिचौलिए ओटावियो क्वात्रोची के साथ अपने संबंधों के बारे में पूरी जानकारी नहीं दे देते, तब तक वे सांसद के रूप में इस्तीफा दे दें।
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि चित्रा सुब्रमण्यम की किताब में किए गए "बड़े खुलासे" चिंताजनक हैं और आरोप लगाया कि क्वात्रोची ने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनकी पत्नी सोनिया गांधी के साथ अपनी निकटता का इस्तेमाल रक्षा सौदों को अंतिम रूप देने में किया। बीजेपी के आरोपों और प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई मांगों पर कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
लंबे समय से यह आरोप लगाया जाता रहा है कि क्वात्रोची, जिसका अब निधन हो चुका है। उसके इतालवी मूल की सोनिया गांधीके साथ मधुर संबंध थे और उसने भारत में अपने व्यापारिक लाभ के लिए इस संबंध का इस्तेमाल किया। 1987 में स्वीडिश सरकारी रेडियो द्वारा पहली बार इस सौदे की शुरुआत की खबर आने के बाद बोफोर्स तोप सौदे में कथित रिश्वतखोरी की सीबीआई द्वारा की गई लंबी जांच में वे आरोपियों में से एक थे। इसके बाद सुब्रमण्यम ने इस घटनाक्रम पर कई लेख लिखा।
भाटिया ने आरोप लगाया कि राजीव गांधी के कार्यकाल के दौरान रक्षा फाइलें क्वात्रोची के पास ले जाई जाती थीं, ताकि वो उन्हें अपनी पसंद की कंपनियों के पक्ष में बदल सके। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित मौजूदा कांग्रेस नेतृत्व को जवाब देना चाहिए कि क्या ये राजीव गांधी द्वारा शपथ का उल्लंघन नहीं था। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान सोनिया गांधी के कहने पर 2005 में सीबीआई ने क्वात्रोची के बैंक खातों को फ्री कर दिया था।
इन घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने पूछा कि क्या यह देश के साथ विश्वासघात नहीं है और दावा किया कि राफेल रक्षा सौदा भी यूपीए के कार्यकाल के दौरान अंतिम रूप नहीं दिया जा सका क्योंकि गांधी परिवार हिस्सा चाहता था। उन्होंने कहा, "चित्रा सुब्रमण्यम ने अपनी पुस्तक 'बोफोर्स गेट' में जो बड़े खुलासे किए हैं, वे चिंताजनक हैं।क्वात्रोची ने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनकी पत्नी सोनिया गांधी से अपनी निकटता का इस्तेमाल रक्षा सौदों को अंतिम रूप देने में किया।"
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, "अगर मैं सारांश दूं तो ये बोफोर्स की दलाली ऐसा दाग है, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के दामन पर, जो कि कभी मिलेगा नहीं लेकिन जो तथ्य अब सामने आए हैं, कुछ अहम सवाल राष्ट्र सुरक्षा को लेकर और तमाम और मुद्दों पर हम उठाना चाहेंगे।"
BJP ने पुस्तक का हवाला देकर सोनिया गांधी और राहुल के इस्तीफे की मांग की
You may also like
केरलम रिजल्ट 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच 140 सीटों की मतगणना आज.
पश्चिम बंगाल में 293 सीटों का फैसला आज, कोलकाता में हाई अलर्ट, काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा कड़ी.
पश्चिम बंगाल, असम समेत पांच विधानसभा चुनावों के नतीजे आज आएंगे.
दिल्ली के शाहदरा आग हादसे पर PM मोदी ने जताया शोक, 2 लाख मुआवजे का ऐलान.