Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होंगी, मंजूरी मिली     |   पंजाब विधानसभा स्पीकर ने CM मान का डोप टेस्ट कराने की कांग्रेस की मांग खारिज की     |   जाब CM भगवंत मान ने कर्मचारियों के मिनिमम वेज में 15 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया     |   पंजाब: ‘कांग्रेस वॉकआउट के बहाने ढूंढ रही’, लेबर डे पर विधानसभा में बोले CM मान     |   भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो बैरियर सिस्टम गुजरात में चोर्यासी टोल पर लॉन्च     |  

Chirag Paswan की आज बिहार में होगी जनसभा

बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. सभी राजनीतिक पार्टियों की ओर से तैयारियां तेज हो गई है. इस बीच लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान फुल ऑन एक्शन मोड में हैं. इसी के साथ आज आरा में उनकी भव्य रैली होने वाली है. चुनाव के मद्देनजर यह रैली बेहद खास मानी जा रही है. वहीं, आरा के रमना मैदान में होने वाली रैली में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है. रैली का नाम नव संकल्प महासभा दिया गया है. बता दें कि, पिछले कई दिनों से लोजपा (रामविलास) के तमाम नेताओं की ओर से तैयारियां की जा रही थी, जिसके बाद आज बेहद ही खास दिन माना जा रहा है.

आज नव संकल्प महासभा में चिराग पासवान चुनावी शंखनाद करेंगे. चिराग इस दौरान लोगों को संबोधित करेंगे और विपक्ष को संदेश भी देंगे. बता दें कि, पिछले दिनों चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा जोरों से हो रही थी. पार्टी की ओर से कई सारे पोस्टर लगाए गए, जिसके जरिए चिराग पासवान से चुनाव लड़ने की अपील की गई. जिसके बाद आज बेहद ही खास दिन माना जा रहा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि, चिराग पासवान आज विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं. कौन से सीट से वह चुनाव लड़ेंगे, इसकी घोषणा कर सकते हैं.

आज आरा के रमना मैदान में होने वाली रैली को लेकर कहा जा रहा है कि, इसमें भोजपुर जिले के साथ-साथ पटना, बक्सर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास और अरवल जिले के लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे. बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती से आज चिराग पासवान चुनावी शंखनाद करेंगे. साथ ही विपक्ष को बड़ा संदेश भी देंगे. ऐसे में हर किसी की नजरें आज होने वाली रैली पर टिकी हुई है. चिराग पासवान क्या कुछ ऐलान करते हैं, विधानसभा सीट को लेकर क्या घोषणा की जाएगी, इसे लेकर कयासों का बाजार गर्म है.