Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सीआरपीएफ कांस्टेबल ने की आत्महत्या

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। जिले के नैमेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनगाचल गांव में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 22वीं वाहिनी में पदस्थ आरक्षक पप्पू यादव ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि पप्पू यादव मंगलवार को छुटटी से वापस आया था और उसने बुधवार सुबह लगभग पांच बजे अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनने के बाद जब शिविर के अन्य जवान वहां पहुंचे तब उन्होंने देखा कि यादव खून से लथपथ पड़ा है। बाद में इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। यादव बिहार के भोजपुर जिले का निवासी था। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।