MUDA साइट आवंटन मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार 6 नवंबर को पूछताछ की. सीएम एक समन के जवाब में लोकायुक्त पुलिस के सामने पेश हुए. इस दौरान उन्होंने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) टीजे उदेश के नेतृत्व वाली टीम ने उनसे पूछताछ की. बताया जा रहा है कि ये पूछताछ करीब दो घंटे तक चली.
Get all latest content delivered to your email a few times a month.