Breaking News

कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC एजेंटों में बहस     |   पूर्णिमा चक्रवर्ती ने कहा- बंगाल में कमल खिलने जा रहा है     |   बंगाल में पोस्टल बैलेट की गिनती आखिर में होगी     |   बंगाल विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझान BJP के पक्ष में     |   कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC एजेंटों में बहस     |  

सीएम नीतीश कुमार विवादों में! राष्ट्रगान का किया अपमान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में राष्ट्रगान के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साथ खड़े अधिकारी से बात करने लगे और हंसने लगे। इस दौरान उनके अजीबोगरीब इशारे से सभी हैरान हैं। वहीं इस घटना के बाद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन पर निशाना साधा है।

दरअसल, गुरुवार को पटना में सेपकटकरा वर्ल्ड कप 2025 के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई मंत्री और वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भाग ले रहे थे। टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर राष्ट्रगान का आयोजन हुआ, लेकिन राष्ट्रगान के दौरान ही नीतीश कुमार अचानक हंसने लगे। उनके इस अजीबोगरीब हरकत को देखकर लोग कह रहे हैं कि आखिर नीतीश को ये क्या हुआ।

आरजेडी नेता मुकेश कुमार रौशन ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उन्होंने राष्ट्रगान का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि आरजेडी उनके खिलाफ राष्ट्रविरोधी आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराएगा।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान का अपमान कर हर बिहारी को शर्मिंदा किया है। इस घटना को शर्मनाक बताते हुए यादव ने कहा, ‘‘जिस तरह से उन्होंने कल राष्ट्रगान का अपमान किया, वह शर्मनाक है। तेजस्वी यादव ने भी आरजेडी विधायकों के साथ बिहार विधानसभा के बाहर धरना दिया।