Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

कुल्लू के अस्पतालों में खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती, सीएम सुक्खू ने किया एलान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि वे कुल्लू के अस्पतालों में खाली पड़े पदों पर नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कुल्लू दशहरा उत्सव के आखिरी दिन हिस्सा लेने के बाद सीएम ने कहा कि ये वास्तव में सुंदर कार्यक्रम था। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कुल्लू में स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में हमारे मंत्री की सभी मांगें पूरी हो गई हैं। हमने कुल्लू के अस्पतालों में सभी रिक्तियों को भरने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जल्द ही खाली पदों को भरने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा ताकि कुल्लू के लोगों को अच्छा इलाज मिल सके और उन्हें इधर-उधर न भटकना पड़े।