Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |   उत्तराखंड: भारी बारिश के बाद रुद्रप्रयाग में बढ़ा अलकनंदा नदी का जलस्तर     |   गुजरात में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: बिजली टावर और लाइनों के मुआवजे में भारी बढ़ोतरी     |   अभिषेक बनर्जी पर बरसे दिलीप घोष: चुनावी बयान थे भड़काऊ, जेल ही सही जगह     |   काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर PSC जवान की राइफल से अचानक चली गोली, 3 लोग जख्मी     |  

सेना के साथ खड़े हैं राजस्थान के इस गांव के लोग, बोले- इस बार पाकिस्तान के साथ हो आर-पार की लड़ाई

Rajasthan: राजस्थान के जैसलमेर जिले में पाकिस्तान के साथ लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब स्थित रणाउ गांव के लोग देशभक्ति की भावना से लबरेज हैं। इस रेगिस्तानी गांव में बकरियों को चिलचिलाती धूप में चरते और बच्चों को इधर-उधर बैठे देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि वे ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से बेखबर हैं।

गांव वालों का कहना है कि सीमा के करीब होने की वजह से हमेशा हाई अलर्ट पर रहते हैं। गांव वालों को देश के इस हिस्से में सीधे संघर्ष की संभावना नहीं दिखती। इसके बावजूद वे सरकार और सेनाओं के किसी भी निर्देश का पालन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए राजस्थान सरकार ने एहतियात के तौर पर चार सीमावर्ती जिलों – श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर ली गई है। राजस्थान सरकार ने भी ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़े तनाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।