Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

ऋतिक रोशन की कृष 4′ को लेकर आया बड़ा अपडेट

ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इससे पहले इस सीरीज़ में कोई मिल गया, कृष और कृष 3 बन चुकी है. साइंस फिक्शन इस फिल्म का हर पार्ट लोगों को खूब पसंद आया है. अब चौथे पार्ट को लेकर बड़ी खबर आ गई है. ऋतिक रोशन और उनके पिता राकेश रोशन की सुपरहीरो फिल्म की शूटिंग को लेकर खबर है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ की अगले साल शूटिंग शुरू करने की योजना है. इसके साथ ही कहा जा रहा है कि ये प्रोजेक्ट एडवांस स्टेज पर है.