Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

अंडमान में मिला बड़ा तेल भंडार, बदल सकती है भारत की किस्मत

भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अंडमान सागर में करीब 2 लाख करोड़ लीटर कच्चे तेल का भंडार मिलने की संभावना जताई गई है।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि शुरुआती जांच में अच्छे संकेत मिले हैं। अगर यह सच साबित होता है, तो भारत की जीडीपी पांच गुना तक बढ़ सकती है और देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

इस खोज से भारत की तेल और गैस की जरूरतें काफी हद तक खुद ही पूरी हो सकेंगी और विदेशों से तेल खरीदना कम हो जाएगा, जिससे भारत की आर्थिक स्थिति और भी अधिक मजबूत हो जाएगी। हालांकि, ईरान-इजराइल युद्ध के कारण होर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद होने का खतरा बना हुआ है। अगर यह रास्ता बंद होता है, तो भारत को तेल महंगा पड़ सकता है। ऐसे में अंडमान की यह खोज भारत के लिए एक उम्मीद की नई किरण बन सकती है।