Breaking News

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की     |   पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों के लिए आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी     |   जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, अलर्ट जारी     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले के रामनगर बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई     |   बेंगलुरु: पूर्व केंद्रीय मंत्री के. रहमान के पोते हकीब खान के घर ED का छापा     |  

भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह की कार हुई दुर्घटना का शिकार

बिहार में का बा? यूपी में का बा? गाने से फैंस के बीच मशहूर होने वाली नेहा सिंह अपनी लोक गायकी के लिए जानी जाती हैं। अभी हाल ही में नेहा सिंह की गाड़ी को 'भारत सरकार' की गाड़ी ने टक्कर मारी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नेहा सिंह राठौड़ एक भयानक दुर्घटना का शिकार हो गईं, भारत सरकार के बेड़े से संबंधित एक गाड़ी ने नोएडा में उनकी कार को टक्कर मार दी। जिसकी जानकारी नेहा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए दी वीडियो में उन्हें 'भारत सरकार' की चिन्ह वाली कार के ड्राइवर से पूछताछ करते देखा जा सकता है। वीडियो में गायिका की कार को बुरी हालत में देखा जा सकता है और जैसे ही उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड किया, दूसरी कार के ड्राइवर को घटनास्थल से भागने की कोशिश करते देखा गया। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, "नोएडा से लौटते समय लोधी कॉलोनी के पास मेरी कैब का एक्सीडेंट हो गया। एक तेज रफ्तार नेक्सॉन कार अचानक हमारी कैब के सामने आ गई। नेक्सॉन कार पर भारत सरकार लिखा हुआ था।