Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

बेंगलुरू का साई लेआउट इलाका अब भी जलमग्न, लोगों ने की स्थायी समाधान की मांग

कर्नाटक के बेंगलुरू में लोगों के लिए बीती रात थोड़ी सुकून भरी रही। रात में बारिश नहीं होने से शहर के इलाकों में भरा पानी अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। लेकिन कुछ ऐसे भी इलाके हैं जो अभी भी जलमग्न हैं। उत्तरी बेंगलुरू के साई लेआउट में बुधवार सुबह भी पानी भरा रहा। 

बेंगलुरू नगर निगम, बेंगलुरू महानगर पालिका ने बंद नालियों को साफ करने और रुके हुए पानी को बाहर निकालने के लिए मशीनें तैनात की हुई हैं। लेकिन प्रशासन के काम की रफ्तार को देखकर इलाके के लोग निराश हैं। इलाके के लोग बताते हैं कि बारिश के मौसम में पानी भरना यहां आम बात है। हल्की बारिश में भी ऐसा ही हाल होता है। वो बताते हैं कि सरकार और अधिकारी वादे तो बहुत करते हैं, लेकिन जमीन से वो कोसो दूर हैं।

मंगलवार शाम को मौसम विभाग ने कर्नाटक के सात तटीय और दक्षिणी आंतरिक जिलों में बारिश के अलर्ट को बदलकर रेड अलर्ट में अपग्रेड किया। लगातार बारिश के चलते बेंगलुरू में ऑरेंज अलर्ट है। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर ढाई बजे के बीच शहर में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।