Breaking News

G-7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात, हैंडशेक के बाद साथ बैठे     |   फर्जी साइन केस में अभिषेक बनर्जी से करीब 6:30 घंटे चली पूछताछ     |   G-7 समिट: जेलेंस्की बोले- कनाडा के साथ यूक्रेन बड़ी ड्रोन डील करने वाला है     |   जापान के होन्शू इलाके के पूर्वी तट के पास 6 तीव्रता का भूकंप आया     |   G-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी फ्रांस के एवान शहर पहुंचे     |  

बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में 3:30 बजे तक 78.68% मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को शाम 3:30 बजे तक 78.68% मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के अनुसार, पूर्व बर्धमान में सबसे ज्यादा 83.11% मतदान हुआ, जबकि हुगली में 80.77% वोटिंग दर्ज की गई। नदिया में 79.79%, कोलकाता उत्तर में 78%, कोलकाता दक्षिण में 75.38% और दक्षिण 24 परगना में 76.75% मतदान हुआ। राज्य में इस बार मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच माना जा रहा है। दूसरे चरण को टीएमसी के लिए ‘लिटमस टेस्ट’ के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि मतदान दक्षिण बंगाल और कोलकाता जैसे उसके गढ़ों में हो रहा है।

इस चरण में 294 में से 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। करीब 3.21 करोड़ मतदाता मतदान के पात्र हैं, जिनमें 1.64 करोड़ पुरुष, 1.57 करोड़ महिलाएं और 792 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। कुल 1,448 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 220 महिलाएं हैं, और 41,001 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 8,000 से अधिक पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित हैं। इन 142 सीटों में ‘बिग फाइव’ शहरी सीटों पर खास नजर है, जिनमें भवानीपुर और टॉलीगंज जैसी हाई-प्रोफाइल सीटें शामिल हैं। 2021 के चुनाव में टीएमसी ने इस क्षेत्र की 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।