Breaking News

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा की भव्य शुरुआत; CM भूपेंद्र पटेल ने की 'पहिंद विधि'     |   इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |   अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, होर्मुज़ में खतरों से जुड़े सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया     |   यूपी में टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का एक्शन, लखनऊ समेत 13 जगह रेड     |   प्रशांत किशोर को तो हम जानते ही नहींः जीतन राम मांझी     |  

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने बांग्लादेशी छात्रों की सुरक्षा के लिए स्टाफ को लगाया

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने मंगलवार को यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाले बांग्लादेशी छात्रों की सुरक्षा के लिए स्टाफ की तैनाती कर दी है। बांग्लादेशी छात्रों ने बीएचयू की कोशिशों का धन्यवाद अदा करते हुए बताया कि उनके देश में हालात काफी तनावपूर्ण हैं, इसी वजह से वापसी को लेकर काफी परेशान थे।

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हालात काफी बदल गए हैं। 15 सालों तक देश पर शासन करने वाली शेख हसीना को भारी विरोध के बाद इस्तीफे के साथ साथ देश भी छोड़ना पड़ा। नौकरी में आरक्षण नीति के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन इतना बढ़ गया कि तख्ता पलट के हालात बन गए।

बांग्लादेश की बात करें तो, शेख हसीना के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मंगलवार को नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का चीफ नियुक्त कर दिया है।