Breaking News

पद्म पुरस्कार विजेता डॉ. मणि छेत्री का निधन, 106 साल की उम्र में ली आखिरी सांस     |   जालंधर: DPS, मेयर वर्ल्ड समेत कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी     |   चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, गांधी भवन समेत कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी     |   CM पेमा खांडू के परिवार को मिले सार्वजनिक ठेकों की जांच हो- SC का CBI को आदेश     |   शराब घोटाला मामला: कुछ ही देर में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल     |  

बजाज ऑटो की अगस्त में बिक्री पांच प्रतिशत बढ़ी, इकाई बढ़कर 4,17,616 पहुंची

New Delhi: वाहन विनिर्माता कंपनी बजाज ऑटो की अगस्त में निर्यात सहित थोक बिक्री सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 4,17,616 इकाई हो गई। पुणे स्थित कंपनी ने अगस्त 2024 में 3,97,804 वाहन बेचे थे।

बजाज ऑटो ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कुल घरेलू बिक्री (वाणिज्यिक वाहनों सहित) अगस्त में सालाना आधार पर 2,53,827 इकाइयों की तुलना में आठ प्रतिशत घटकर 2,32,398 इकाई हो गई।

कुल निर्यात सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 1,85,218 वाहन हो गया जो पिछले साल समान अवधि में 1,43,977 वाहन रहा था। निर्यात सहित कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर 3,35,178 इकाइयों की तुलना में दो प्रतिशत बढ़कर 3,41,887 इकाई हो गई।

घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री अगस्त 2025 में 12 प्रतिशत घटकर 1,84,109 इकाई रह गई जो अगस्त 2024 में 2,08,621 इकाई थी।