बहराइच जिले की पुलिस सर्विलांस सेलव एसओजी टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने विभिन्न कंपनियों के कुल 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए है। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख 15 हजार 768 रुपये बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि सर्विलांस सेल व एसओजी प्रभारी मनोज सिंह की कड़ी मेहनत ने मोबाइल धारकों के खोए 117 मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी मोबाइल धारकों को पुलिस लाइन बुलाकर उनके खोए मोबाइल वापस किए हैं। मोबाइल धारकों में अपने खोए हुए मोबाइल पाकर खुशियों की लहर दौड़ गई। धारकों ने बहराइच पुलिस को धन्यवाद दिया।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.