Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

दिल्ली में बिगड़ा मौसम का मिजाज, आसमान में छाए काले बादल

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह बादल छाए रहे और शहर का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में आज सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में 14.6 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि पालम 52.6 मिमी और रिज स्टेशनों पर 40.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 64 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को "अच्छा", 51 से 100 के बीच को "संतोषजनक", 101 से 200 के बीच को "मध्यम", 201 से 300 के बीच को "खराब", 301 से 400 के बीच को "बहुत खराब" और 401 से 500 के बीच को "गंभीर" माना जाता है।