Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 12 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है, जिसमें 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. मंगलवार (31 मार्च, 2026) को जारी की गई लिस्ट में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बागदा सीट से पार्टी ने सोमा ठाकुर को उम्‍मीदवार बनाया है तो वहीं दूसरी ओर नाटाबाड़ी से गिर‍िजा शंकर रॉय को उम्‍मीदवार घोषित किया गया है. 

इसके साथ ही पार्टी ने दूसरी सूची में घोषित एक उम्‍मीदवार को भी बदला है. बीजेपी ने मयनागुडी के पूर्व में घोषित उम्‍मीदवार को बदला है. पार्टी की नई लिस्ट के मुताबिक सिताई सीट से आशुतोष वर्मा नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय, बागदा से सोमा ठाकुर और मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया है.

बीजेपी की इस चौथी लिस्ट में फालटा से देबांगशु पांडा को टिकट दिया गया है तो वहीं सोनारपुर उत्तर से देबाशीष पाठक और हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाती को प्रत्याशी बनाया गया है. इसके अलावा पंचला सीट से रंजन कुमार पॉल, चंडीपुर से पीयूष कांति दास, गारबेटा से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा और बाराबनी सीट से अरिजीत रॉय बीजेपी के उम्मीदवार बनाए गए हैं. 

इस बार भी बंगाल चुनाव में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने के लिए बीजेपी पूरी कोशिश कर रही है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देश से बीजेपी के बड़े नेता बंगाल का दौरा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अप्रैल को बंगाल के कूच बिहार में रैली को संबोधित करेंगे. बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर पीएम मोदी की ये पहली रैली होगी. 

बंगाल फतेह करने को लेकर बीजेपी की योजना है कि पहले 2 चुनावी चरणों के लिए नामांकन दाखिल होने के बाद 9 अप्रैल से पूरे राज्य में चुनाव प्रचार को और तेज किया जाए. बीजेपी के लिए कूच बिहार का विशेष महत्व है क्योंकि 2021 में बीजेपी ने वहां की 9 में से 8 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी.