Breaking News

MP: ऑटो पलटने से कांग्रेस विधायक विपिन जैन घायल, सिर में लगी चोट     |   अफगानिस्तान में हमले पर पाकिस्तान का दावा, आतंकी ठिकाने टारगेट     |   मैक्रों करेंगे G7, चीन और IMF के साथ वर्चुअल बैठक     |   असम लोकसभा उपचुनाव लड़ सकती हैं सुष्मिता देव, सूत्रों का दावा     |   बीजेपी में शामिल हो सकती हैं TMC सांसद सुष्मिता- सुत्र     |  

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, TMC सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी पर इन दिनों संकट के बादल छाए हुए हैं। एक और राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस हफ्ते पार्टी से इस्तीफा देने वालीं वे दूसरी राज्यसभा सांसद हैं। कांग्रेस छोड़कर आईं 53 वर्षीय नेता 2021 में तृणमूल में शामिल हुईं और उन्होंने जनसेवा का नया अध्याय शुरू करने की बात कही थी। वह अब बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। इस बात अटकलें इसलिए भी लगाई जा रही हैं क्योंकि इस्तीफा देने के बाद उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की है। 

सुष्मिता देव असम कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रभावशाली बंगाली नेता संतोष मोहन देव की बेटी हैं। वह कांग्रेस की महिला शाखा 'ऑल इंडिया महिला कांग्रेस' की प्रमुख भी रह चुकी हैं। वह पहले असम के सिलचर से सांसद रह चुकी थीं, जो उनके पिता का गढ़ था। इससे पहले सोमवार को राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रे ने टीएमसी से इस्तीफे की घोषणा की थी। एक बयान में रे ने तृणमूल और बंगाल में उसकी 15 साल की सरकार पर भी तीखा हमला किया।

ये इस्तीफे बंगाल में पार्टी के विधायक दल में हुई बड़ी बगावत के कुछ ही दिनों बाद आए हैं, जहां 58 तृणमूल विधायकों ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार शोवनदेब चट्टोपाध्याय को नकारते हुए नेतृत्व से अलग रुख अपनाया और विपक्ष के नेता के पद के लिए ऋतब्रत बनर्जी का समर्थन किया।इसके बाद टीएमसी के लोकसभा सांसदों ने ममता से बगावत करते हुए 20 लोकसभा सदस्यों ने स्पीकर ओम बिरला को बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को समर्थन करने का एक पत्र सौंपा।