Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

22-23 जून को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे अमित शाह, नक्सल-रोधी अभियानों की करेंगे समीक्षा

Chhattisgarh: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे। इस दौरान अमित शाह छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर उच्च स्तरीय बैठक कर नक्सल-रोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे। 

गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को नया रायपुर के अटल नगर में विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी और सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के परिसर का उद्घाटन करेंगे। 22 तारीख की शाम को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वरिष्ठ प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें राज्य के वर्तमान सुरक्षा हालात और नक्सल उन्मूलन अभियानों की गहन समीक्षा की जाएगी।

 छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन, यानी 23 जून को गृह मंत्री नारायणपुर ज़िले का दौरा करेंगे, जहां वे जवानों से संवाद करेंगे और नक्सल प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जमीनी समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस प्रस्तावित यात्रा को छत्तीसगढ़ के लिए “नई ऊर्जा और विश्वास का प्रतीक” बताया है।