Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

अकाली नेता ने मां-बेटी की हत्या कर किया सुसाइड

पंजाब के बरनाला में अकाली दल के नेता कुलवीर सिंह मान ने अपनी मां और बेटी को गोली मारकर उनकी हत्या कर डाली. फिर घर के पालतू कुत्ते को भी गोली मार दी. इसके बाद खुद की कनपटी पर भी रिवॉल्वर तानी और गोली चलाकर सुसाइड कर लिया. घटना के वक्त कुलवीर की पत्नी घर पर नहीं थीं. वो शनिवार शाम को दूध लेने के लिए गई हुई थीं. जैसे ही बीवी घर से बाहर गई, कुलवीर ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला.