Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

एअर इंडिया दिल्ली-लंदन मार्ग पर अतिरिक्त दैनिक उड़ान संचालित करेगी

एअर इंडिया 26 अक्टूबर से राष्ट्रीय राजधानी से लंदन के लिए एक अतिरिक्त उड़ान का संचालन शुरू करेगी। इससे उच्च मांग वाले इस मार्ग पर उसकी साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 28 हो जाएगी। वर्तमान में, टाटा समूह के स्वामित्व वाली इस एयरलाइन की दिल्ली-लंदन मार्ग पर 24 साप्ताहिक उड़ानें हैं, जिनमें तीन उड़ानें अस्थायी आधार पर संचालित होती हैं। इस अतिरिक्त उड़ान से दिल्ली और लंदन के बीच हर हफ्ते दोनों दिशाओं में 1,196 सीटें बढ़ेंगी।