एअर इंडिया ने सोमवार को घोषणा की कि तेल अवीव और भारत के बीच उसकी उड़ान सेवाएं आठ मई तक के निलंबित रहेंगी। एयरलाइन ने रविवार को विमान सेवाओं को छह मई तक निलंबित करने का निर्णय लिया था। तब दिल्ली से तेल अवीव जा रही उसकी एक उड़ान को तेल अवीव में हवाईअड्डे के पास मिसाइल हमले के कारण अबू धाबी की ओर मोड़ना पड़ा था। एअर इंडिया सामान्य रूप से तेल अवीव के लिए हफ्ते में पांच उड़ानें संचालित करती है।
एअर इंडिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, "तेल अवीव के लिए और वहां से हमारी उड़ानें आठ मई तक निलंबित रहेंगी। हमारी टीम प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने में सहायता कर रही हैं। आठ मई 2025 तक की यात्रा के लिए वैध टिकट रखने वाले ग्राहकों को रिशेड्यूलिंग चार्ज पर एक बार की छूट या कैंसिलेशन पर पूरा पैसा वापस करने की सुविधा दी जाएगी।"
एअर इंडिया ने तेल अवीव के लिए उड़ानें आठ मई तक निलंबित कीं
You may also like
दिल्ली के शाहदरा आग हादसे पर PM मोदी ने जताया शोक, 2 लाख मुआवजे का ऐलान.
जापानी प्रतिनिधिमंडल ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात.
सिनेमाघरों में छाए रितेश देशमुख, 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर की 23.90 करोड़ रुपये की कमाई.
बंगाल चुनाव नतीजों से पहले BJP उम्मीदवारों ने मंदिरों में की पूजा, सुरक्षा कड़ी.