Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

अभिनेत्री सोनम बाजवा ने पूरी की फिल्म ‘बागी 4’ की शूटिंग

इस साल हिंदी सिनेमा में पदार्पण करने वाली पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा ने अपनी आगामी फिल्म ‘बागी 4’ की शूटिंग पूरी कर ली है। ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और संजय दत्त प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ए. हर्षा द्वारा निर्देशित यह फिल्म पांच सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सोनम बाजवा (35) ने शुक्रवार शाम सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर ये खबर साझा की। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘‘और बस इसी तरह, यह पूरी हो गई। मेरी दूसरी हिंदी फिल्म।’’ सोनम बाजवा ने हिंदी फिल्मों में अपनी शुरुआत ‘हाउसफुल 5’ से की, जो छह जून को रिलीज हुई थी