अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को जापान में अपने फैंस से खास प्यार मिला।उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की, जिसमें वे फैंस के भेजे गए खतों और तोहफों से घिरी नजर आईं। रश्मिका मंदाना ने इस पल को दिल को छू लेने वाला बताया। रश्मिका ने बताया कि वे सिर्फ एक दिन के लिए जापान में थीं, लेकिन इतने कम समय में भी फैंस ने उन्हें ढेर सारा प्यार दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी खत पढ़े और सारे तोहफे अपने साथ घर ले आईं, जिसे देखकर वे काफी भावुक हो गईं।
अभिनेत्री ने अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे दोबारा जापान जरूर आएंगी और अगली बार ज्यादा समय बिताएंगी। उन्होंने ये भी वादा किया कि अगली बार आने पर वे जापानी भाषा और ज्यादा सीखने की कोशिश करेंगीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका हाल ही में फिल्म “थम्मा” में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना थे। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी ये फिल्म अक्टूबर 2025 में रिलीज हुई थी। ये मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है और इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में थे।
जापान में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को मिला फैंस का प्यार, हुईं भावुक
You may also like
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त.
नीट री-एग्जाम के लिए छात्र ने खुद चुना था अबू धाबी, NTA ने सेंटर से जुड़े विवाद पर दी सफाई.
‘बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है’, तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला.
'अपने खेल पर भरोसा रखें', एशियाड से पहले भारतीय गोल्फरों को जीव मिल्खा सिंह ने दी सलाह.