Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

कोटा के समीप एक झरने में डूबकर बरेली के एक छात्र की मौत

राजस्थान में कोटा के पास भीमलत झरने में बह जाने से बरेली के 19 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई जो आईआईटी जेईई (अभियांत्रिकी प्रवेश परीक्षा) की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि जान गंवाने वाले इस छात्र की पहचान मोहम्मद मुजीब सैफी के रूप में हुई है जो अपने चार दोस्तों (जेईई परीक्षार्थी) के साथ नहाने के लिए झरने पर आया था। बूंदी के क्षेत्र निरीक्षक रमेश आर्य ने बताया कि पांचों लोग ने स्कूटर और मोटरसाइकिल से बूंदी तक लगभग 70 किलोमीटर की यात्रा की और झरने का पता लगाने के लिए ‘गूगल मैप’ का इस्तेमाल किया।

पुलिस के अनुसार पांचों सुबह करीब पांच बजे झरने पर पहुंचे और नहाने लगे। सुबह करीब साढ़े सात बजे सैफी ने बहते हुए पानी में अपनी शर्ट को बचाने की कोशिश की लेकिन यही बात उसके लिए महंगी पड़ गई और वह तेज बहाव में बह गया। आर्य ने बताया कि एसडीआरएफ ने उसकी तलाश शुरू की और पांच घंटे बाद पानी में चट्टानों के बीच फंसा उसका शव निकाला। सैफी पिछले दो सालों से इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था और कोटा के एक छात्रावास में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि उसके माता-पिता को सूचित कर दिया गया है और वे कोटा आ रहे हैं।