Breaking News

ओडिशा के मयूरभंज में पीएम मोदी का संबोधन     |   एक और NEET अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, विजय नगर थाना क्षेत्र में मामला     |   पुरानी दिल्ली रेलवे पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत     |   विजयवाड़ा में CM नायडू ने रामदेव बाबा की जमकर की तारीफ     |   डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना     |  

बेंगलुरु में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर लूट, गन प्वाइंट पर गहने और नकदी उड़ा ले गए बदमाश

बेंगलुरू के दासनपुरा स्थित एक आभूषण की दुकान से सोने के आभूषण और नकदी लूटे जाने की खबर सामने आ रही है। यहां तीन लोगों ने कथित तौर दुकान के कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर धमकाया और फिर सोने के आभूषण और नकदी लूट कर ले गए। ये घटना मदनयकानहल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई। तीनों व्यक्ति आभूषण के बारे में पूछताछ करने के बहाने दुकान में घुसे थे। आरोपियों ने कथित तौर पर बंदूक का इस्तेमाल करके दुकान में मौजूद लोगों को धमकाया। तीनों कथित तौर पर मोटरसाइकिल पर आए थे और लूट के बाद फरार हो गए। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने दोषियों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की हैं।