Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

हरिद्वार में भव्य मूर्ति स्थापना समारोह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रहे मौजूद

धर्मनगरी हरिद्वार में आज भव्य आध्यात्मिक मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कार्यक्रम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज, जूना पीठाधीश्वर आचार्यमहामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष एवं भारत माता मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद गिरी और महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी सहित अनेक संत-महात्मा एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

संतों के वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान के साथ मूर्ति स्थापना संपन्न हुई, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पूर्व सेना प्रमुख को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी झूठे आरोप लगाकर देश, सेना और शहीदों की छवि को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि जब बोलने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं होता, तब केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के बयान दिए जाते हैं। यह मूर्ति स्थापना समारोह आध्यात्मिक ऊर्जा और राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत रहा।