हैदराबाद से हुबली जा रही फ्लाई91 की एक उड़ान को खराब मौसम के कारण बेंगलुरू की ओर मोड़ दिया गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। रविवार को विमान के तीन घंटे तक हवा में रहने से यात्री घबरा गए और कुछ यात्री रोने लगे और अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने लगे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हैदराबाद से रवाना हुई ये उड़ान शाम करीब साढ़े चार बजे हुबली पहुंचने वाली थी, लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण वहां नहीं उतर सकी। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हैदराबाद से हुबली जा रही उड़ान को खराब मौसम के कारण बेंगलुरू की ओर मोड़ दिया गया।’’
उन्होंने कहा कि इस प्रकार मार्ग परिवर्तित करना मानक सुरक्षा प्रक्रिया है। मौसम में सुधार की उम्मीद में विमान हुबली के ऊपर करीब एक घंटे तक चक्कर लगाता रहा, जिसके बाद उसे बेंगलुरू भेज दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ये सामान्य प्रक्रिया है। मौसम में सुधार का इंतजार करते हुए विमान कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाते हैं। ये पायलट का फैसला होता है।’’
विमान बाद में शाम करीब साढ़े छह बजे बेंगलुरू में उतरा और मौसम में सुधार होने के बाद रात करीब 11 बजे उसे फिर हुबली रवाना किया गया। विमान में 22 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने क्षेत्र में मौसम के कारण हुई इसी तरह की अन्य बाधाओं का भी जिक्र किया। मुंबई से कोल्हापुर जा रही एक अन्य उड़ान को भी गोवा की ओर मोड़ना पड़ा। अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी यात्री सुरक्षित हैं। कोई समस्या नहीं है।’’
हुबली जा रही उड़ान को खराब मौसम के कारण बेंगलुरू मोड़ा गया
You may also like
ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरीबाला सिंह का आरोप, बेटे के साथ मारपीट का दावा.
शशि थरूर ने की NEET पेपर लीक संकट की कड़ी आलोचना, बोले- पूरी पीढ़ी के साथ विश्वासघात.
अगरतला में भारतीय सेना और NDRF ने किया संयुक्त बाढ़ राहत एवं बचाव मॉक ड्रिल.
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को बड़ी सफलता, महाराष्ट्र में तीसरी पर्वतीय सुरंग का निर्माण पूरा.