उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में परिवहन विभाग ने अगले साल जनवरी में होने वाले माघ मेले के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं। धार्मिक मेले के लिए राज्य भर से श्रद्धालुओं को लाने के लिए परिवहन विभाग 2800 विशेष बसें चलाएगा। इसके अलावा मेले के दौरान होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए शहर में तीन विशेष अस्थायी बस डिपो भी बनाए जाएंगे। विशेष बस सेवाएं तीन जनवरी, 2026 से शुरू होने वाले 45 दिन के माघ मेले से पहले एक जनवरी से शुरू होंगी।