Breaking News

ईरान ने अमेरिका के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत बंद की     |   अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |  

Manipur Floods: 19,000 लोग प्रभावित, 3,000 घर क्षतिग्रस्त, पूरे पूर्वोत्तर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

लगातार तेज बारिश से मणिपुर बदहाल है। 19 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और तीन हजार से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बाढ़ से विस्थापितों को शरण देने के लिए 31 राहत शिविर बनाए गए हैं। इनमें ज्यादातर इंफाल पूर्व में हैं। 

इंफाल और इंफाल पूर्व जिले के कई हिस्से डूब गए हैं। जलभराव का असर राजधानी के कई दफ्तरों और अस्पतालों पर पड़ा है। चेकॉन में नदी खतरे का निशान पार कर गई है, जिससे सरकारी जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भी पानी भर गया है। 

इंफाल पूर्व, खास कर बशिखोंग में भारी संख्या में लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बशिखोंग-कोंगबा इरोंग कैचमेंट इलाके में नदी ने किनारा तोड़ दिया है, जिससे पूर्वी इलाके के कई घर पानी में डूब गए हैं। स्थानीय कम्यूनिटी हॉल में करीब 65 परिवारों ने शरण ली है।

लोगों का आरोप है कि अभी तक सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। वे फौरन राहत पहुंचाने की अपील कर रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश में कमी आई है, फिर भी आने वाले समय के लिए यहां तेज बारिश का ऑरेंज एलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ को देखते हुए राज्यपाल ने अगले आदेश तक इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और सेनापति सब-डिविजन के स्कूलों में छुट्टी का आदेश दिया है।