Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

अगरतला में अवैध रूप से घुसते हुए 16 बांग्लादेशी गिरफ्तार

बांग्लादेश से वैध दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश करने के आरोप में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में सात महिलाओं समेत कम के कम 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर 11 संदिग्ध बांग्लादेशियों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान पता चला कि 11 लोग बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थी शिविर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर आए थे और बस से गुवाहाटी जाने के लिए इंतजार कर रहे थे। 

भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में सात नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। एक और घटना में उत्तरी त्रिपुरा के चुरैबारी इलाके में पुलिस ने गुवाहाटी जा रही एक बस को रोका और यात्रियों से उनकी पहचान सत्यापित करने को कहा, लेकिन पांचों रोहिंग्या अपनी राष्ट्रीयता का कोई सबूत नहीं दे पाए।