Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |   उत्तराखंड: भारी बारिश के बाद रुद्रप्रयाग में बढ़ा अलकनंदा नदी का जलस्तर     |   गुजरात में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: बिजली टावर और लाइनों के मुआवजे में भारी बढ़ोतरी     |   अभिषेक बनर्जी पर बरसे दिलीप घोष: चुनावी बयान थे भड़काऊ, जेल ही सही जगह     |   काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर PSC जवान की राइफल से अचानक चली गोली, 3 लोग जख्मी     |  

केरल के कोल्लम की अष्टमुडी झील में मछली पकड़ने वाली 10 नाव जलकर खाक

केरल के कोल्लम की अष्टमुडी झील में मछली पकड़ने वाली 10 नाव जलकर खाक हो गईं। ये हादसा अंचलुमूद पुलिस थाना क्षेत्र के कुरीपुझा इलाके में हुआ। पुलिस के अनुसार आग सबसे पहले शनिवार देर रात के बाद देखी गई स्थानीय लोगों और अग्निशमन कर्मियों ने आग को और फैलने से रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "प्रारंभिक जांच के अनुसार करीब 10 नाव पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं। सही वजह का अब पता नहीं चल पाया है, लेकिन गैस सिलेंडर में विस्फोट होने का शक है।" पुलिस ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।