Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में 10 भारतीय नागरिकों की मौत, 48 घायल

पहलगाम आतंकी हमले के ठीक 15वें दिन मंगलवार रात करीब 1:44 बजे भारत ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया, जिससे पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने अपनी बौखलाहट दूर करने के लिए जम्मू-कश्मीर में निंयत्रण रेखा पर रातभर गोलीबारी की है। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रातभर पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई भारी गोलीबारी में 10 नागरिकों की मौत हो गई। 

6 की रात को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के सामने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकियों से तोपखाने से गोलाबारी की। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी और गोलाबारी में 10 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है, जिसका घर पुंछ जिले के मनकोट इलाके में मोर्टार शेल की चपेट में आ गया था। उसकी 13 वर्षीय बेटी घायल हो गई। पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में पुंछ के विभिन्न सेक्टरों में लगभग 48 अन्य नागरिक भी घायल हुए हैं। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा मिसाइल हमले किए जाने के बाद पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन पर भारतीय सेना भी गोलाबारी का बराबर जवाब दे रही है।