Breaking News

ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |   'LDF और UDF के वर्षों के कुशासन ने केरलम को पीछे धकेला’, पीएम मोदी का एक्स पोस्ट     |   हनी सिंह का विवादित गाना महिलाओं के प्रति अपमानजनक-बेहद अश्लील: दिल्ली HC     |   गौतम अडानी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए     |   US-इजरायल से जंग के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का 34वां दिन, NetBlocks का दावा     |  

Delhi: मैरी कॉम ने 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में लिया हिस्सा, फिटनेस को दिया बढ़ावा

Delhi: अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मैरी कॉम ने रविवार को दिल्ली के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स में आयोजित 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ओलंपिक पदक विजेता ने अन्य प्रतिभागियों के साथ साइकिल चलाई और अपने बचपन को याद किया कि कैसे वो नियमित रूप से साइकिल चलाकर खुद को फिट रखती थीं।

ये कार्यक्रम खासतौर से निजी सुरक्षा एजेंसियों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों और गार्डों ने अलग-अलग शारीरिक व्यायाम की गतिविधियों में भाग लिया। 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' पहल फिट इंडिया मूवमेंट का हिस्सा है, जो देशभर के लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।

इस कार्यक्रम के तहत देशभर के हजारों कस्बों और शहरों में हर रविवार को सामुदायिक फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।