Breaking News

ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |   'LDF और UDF के वर्षों के कुशासन ने केरलम को पीछे धकेला’, पीएम मोदी का एक्स पोस्ट     |   हनी सिंह का विवादित गाना महिलाओं के प्रति अपमानजनक-बेहद अश्लील: दिल्ली HC     |   गौतम अडानी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए     |   US-इजरायल से जंग के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का 34वां दिन, NetBlocks का दावा     |  

IPL 2026: लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला आज, ऋषभ पंत पर रहेगा दबाव

IPL 2026: लखनऊ सुपर जाइंट्स बुधवार को जब अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरूआत करेगी तो कप्तान ऋषभ पंत पर प्रदर्शन में सुधार का काफी दबाव रहेगा। पिछले साल लखनऊ टीम के साथ बतौर कप्तान और स्टार बल्लेबाज अपने पहले साल में पंत उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके थे। प्रमुख खिलाड़ियों खासकर तेज गेंदबाजों की चोटों ने उनकी मुश्किलें और बढा दी थी।

इस साल उनके पास पूरी तरह से फिट टीम है और मोहम्मद शमी और एनरिच नॉर्किया जैसे अनुभवी गेंदबाजों के आने से आक्रमण मजबूत हुआ है। वहीं पिछले सत्र में चौथे नंबर पर कोई कमाल नहीं कर सके पंत ने तीसरे नंबर पर शतक लगाया था। वे तीसरे नंबर पर ही उतरेंगे जबकि निकोलस पूरन चौथे नंबर पर खेलेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सत्र में सात सलामी जोड़ियों को आजमाया लेकिन बात नहीं बनी। के. एल. राहुल पारी का आगाज करेंगे लेकिन उनके साथ पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल या पाथुम निसांका में से कौन होगा, ये अभी तय नहीं है। मध्यक्रम को मजबूती देने के लिये डेविड मिलर को लाया गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स भी टीम में हैं।

चोट की वजह से मिचेल स्टार्क पहला मैच नहीं खेल सकेंगे लेकिन दिल्ली का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है। कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे दो मैच विनर उसके पास है। उनके साथ लुंगी एंगिडी भी हैं जो टी20 विश्व कप में जबरदस्त फॉर्म में थे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी. नटराजन चोट की वजह से पिछले साल मैदान से बाहर रहने के बाद अब पूरी तरह फिट हैं।