Breaking News

'ईरान डील फाइनल नहीं, बात नहीं बनी तो फिर बरसाएंगे बम', G7 में ट्रंप की धमकी     |   गुरु रंधावा जिम फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार     |   MLC चुनाव: CM डीके शिवकुमार ने रिसॉर्ट में मॉक वोटिंग कराई, कल होना है मतदान     |   मॉनसून ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा को कवर किया: IMD     |   2011 से 2020 के बीच खराब हो चुकी और जंगल कटने से प्रभावित 21.76M हेक्टेयर जमीन को भारत ने फिर से किया ठीक     |  

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत में सुधार नहीं

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की स्वास्थ्य स्थिति में अब भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।  बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष जिया (80) को सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण 23 नवंबर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस संक्रमण से जिया के हृदय और फेफड़े दोनों प्रभावित हुए थे। तीन बार प्रधानमंत्री रहीं जिया को चार दिन बाद स्वास्थ्य बिगड़ने पर ‘कोरोनरी केयर यूनिट’ में स्थानांतरित कर दिया गया था।

बीएनपी के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रुहुल कबीर रिजवी ने बताया कि जिया की स्वास्थ्य स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। ‘द डेली स्टार’ अखबार ने रिजवी के हवाले से बताया, “चिकित्सकों से हमें पता चला है कि उनकी हालत न तो बिगड़ी है और न ही इसमें कोई खास सुधार हुआ है।” रिजवी ने बताया कि जिया को इलाज के लिए विदेश ले जाने के बारे में अब तक कोई सलाह नहीं दी गई है। बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा था कि चिकित्सकों का कहना है कि उन्हें विदेश में इलाज की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन उनकी वर्तमान शारीरिक अवस्था को देखते हुए विदेश यात्रा मुमकिन नहीं है।