Breaking News

'ईरान डील फाइनल नहीं, बात नहीं बनी तो फिर बरसाएंगे बम', G7 में ट्रंप की धमकी     |   गुरु रंधावा जिम फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार     |   MLC चुनाव: CM डीके शिवकुमार ने रिसॉर्ट में मॉक वोटिंग कराई, कल होना है मतदान     |   मॉनसून ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा को कवर किया: IMD     |   2011 से 2020 के बीच खराब हो चुकी और जंगल कटने से प्रभावित 21.76M हेक्टेयर जमीन को भारत ने फिर से किया ठीक     |  

केरल में शिगेला संक्रमण से सात साल के बच्चे की मौत, इस साल मौतों का यह चौथा मामला

Kerala: स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस जिले के पूक्कोट्टूर के रहने वाले सात साल के एक बच्चे की सोमवार को शिगेला संक्रमण से मौत हो गई। ये इस साल केरल में इस बीमारी से हुई चौथी मौत है। उन्होंने बताया कि मृतक, अर्जाव की मौत कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

अधिकारियों ने बताया कि अर्जाव को 12 जून को बुखार और दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उसमें शिगेला संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अधिकारियों के अनुसार, ये राज्य में इस साल शिगेला से जुड़ी चौथी और जून महीने में तीसरी मौत है।

स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (डीएचएस) के आंकड़ों के मुताबिक, 14 जून तक केरल में शिगेला संक्रमण के 138 मामलों की पुष्टि हुई थी, जिनमें से सबसे ज्यादा मामले कोझिकोड जिले में दर्ज किए गए। इसके अलावा, पूरे राज्य में संक्रमण के 77 संदिग्ध मामले सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अकेले जून महीने में संक्रमण के 62 कन्फर्म और 17 संदिग्ध मामले दर्ज किए गए। 14 जून को संक्रमण के तीन नए कन्फर्म मामले सामने आए। शिगेला एक बैक्टीरियल संक्रमण है जिससे डायरिया, बुखार और पेट में ऐंठन होती है। ये मुख्य रूप से दूषित खाने या पानी और संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से फैलता है।