Breaking News

G-7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात, हैंडशेक के बाद साथ बैठे     |   फर्जी साइन केस में अभिषेक बनर्जी से करीब 6:30 घंटे चली पूछताछ     |   G-7 समिट: जेलेंस्की बोले- कनाडा के साथ यूक्रेन बड़ी ड्रोन डील करने वाला है     |   जापान के होन्शू इलाके के पूर्वी तट के पास 6 तीव्रता का भूकंप आया     |   G-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी फ्रांस के एवान शहर पहुंचे     |  

‘Toxic’ की रिलीज फिर टली, नई तारीख का जल्द होगा ऐलान

यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ का इंतजार कर रहे फैंस को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज एक बार फिर टाल दी है। पहले यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट जल्द घोषित की जाएगी। इससे पहले फिल्म को 19 मार्च से आगे बढ़ाकर जून में किया गया था।

KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म को हाल ही में CinemaCon में प्रस्तुत किया गया, जहां इसे ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर्स और इंडस्ट्री के लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। अभिनेता-निर्माता यश ने एक बयान में कहा कि CinemaCon में मिले उत्साह ने यह विश्वास मजबूत किया है कि यह फिल्म बड़े स्तर पर दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचनी चाहिए।

गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी यश और गीता मोहनदास ने लिखी है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई है और हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।