Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

आखिर क्यों कॉमेडियन ने करण जौहर से मांगी माफी

फिल्म मेकर करण जौहर एक टीवी शो के प्रोमो से बेहद ही नाराज हो गए है, जिसको लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। करण जौहर ने इस पोस्ट में अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने एक कॉमेडियन को अभद्र तरीके से उनकी नकल करते हुए देखा। हालांकि, उन्होंने शो या कॉमेडियन का नाम नहीं लिया था। अब इस कॉमेडियन ने खुद आगे आकर करण जौहर से माफी मांगी है। 

केतन सिंह ने करण जौहर से माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा डायरेक्टर को कभी भी हर्ट करने का नहीं था। मैं करण जौहर सर से माफी मांगता हूं।