Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कौन हैं वो जिनके अमिताभ बच्चन ने भरी महफिल में छुए पैर?

कल्कि 2898 AD की रिलीज से पहले जोर- शोर से फिल्म का प्रमोशन चल रहा है। बुधवार को मुंबई में मूवी का ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट भी रखा गया। जहां कल्कि 2898 AD की लीडिंग स्टार कास्ट पहुंची। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने अपने बेबी बंप को लेकर खूब चर्चा बटोरी, लेकिन अमिताभ बच्चन ने इवेंट में कुछ ऐसा कर दिया कि सारी लाइमलाइट चुरा ले गए।

कल्कि 2898 AD के इवेंट में अमिताभ बच्चन ने प्रोड्यूसर अश्विन दत्ता के पैर छुए है, जो उम्र में उनसे 9 साल छोटे हैं। बिग बी पहले से स्टेज पर थे और उन्होंने अश्विन दत्ता की खूब तारीफ भी की। जैसे ही प्रोड्यूसर स्टेज पर पहुंचे, रिस्पेक्ट देते हुए अमिताभ बच्चन उनके पैर छूने के लिए झुके।