Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

6 दिसंबर को रिलीज होगी विक्की कौशल की फिल्म 'छावा', धमाकेदार एक्शन से होगी भरपूर

एक्टर विक्की कौशल ने सोमवार को जानकारी दी कि पीरियड ड्रामा फिल्म "छावा" छह दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी है। "छावा" में एक्टर अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना भी हैं। लक्ष्मण उटेकर डायरेक्टेड इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं।

विक्की कौशल ने फिल्म का 1.07 मिनट का टीजर शेयर किया, इसमें वे बहादुर मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में अकेले सैकड़ों सैनिकों से मुकाबला करते नजर आ रहे हैं। इसे ऋषि विरमानी ने लिखा है और ए. आर. रहमान ने फिल्म का म्यूजिक तैयार किया है।