Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

केले से उर्फी जावेद ने ढका बदन, फिर उसे ही लगीं खाने

उर्फी जावेद सोशल मीडिया की वो पॉपुलर पर्सनालिटी हैं, जो कैमरे के सामने कुछ भी पहनकर हाजिर होने से कतराती नहीं हैं। कोई उन्हें कितना भी ट्रोल करे, लेकिन उर्फी कुछ भी पहन लेने से परहेज नहीं करतीं। कभी सेलोटेप, तो कभी ग्रीन टी बैग, कभी बबल गम, तो कभी सेमी न्यूड होकर ही उर्फी कैमरे के सामने सेन्शुअस अंदाज में पोज देती हैं। लेकिन इस बार तो उन्होंने हद ही कर दी।

अपने लुक्स से सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाली एक्ट्रेस ने इस बार एक ऐसी चीज से अपना बदन ढका है, जिसके बारे में शायद ही कोई सोच सकता है। उर्फी का ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। कुछ लोग एक्ट्रेस को उनकी हरकत के लिए ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ ने उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ की है। बहरहाल, उर्फी ने क्या पहना है, ये देख आपका भी सिर चकरा सकता है।

उर्फी ने केले से अपना बदन ढका है। उन्होंने लेटे हुए कैमरे के लिए पोज दिया है। उनके शरीर का ऊपरी हिस्सा सिर्फ केले से ढका है, जबकि इसके साथ उन्होंने जींस पहनी है। जिस फल से उर्फी ने अपनी बॉडी को ढका है, उसे ही वह खा भी रही हैं।