Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

फिल्म 'तंगलान' का ट्रेलर हुआ आउट

चियान विक्रम स्टारर फिल्म 'तंगलान' का मच अवेटेड ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर असल में जबरदस्त, रहस्यमय और रहस्यपूर्ण है. फिल्म के लिए दर्शक पहले से ही काफी एक्साइटेड थे और अब इस दिलचस्प ट्रेलर ने इसे नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है. ट्रेलर में चियान विक्रम के शानदार ट्रांसफॉर्मेशन और पी. रंजीत के शानदार डायरेक्शन पर फोकस किया गया है.

क्या है 'तंगलान' की कहानी?
'तंगलान' का ट्रेलर आपको एक अलग दुनिया में ले जाता है, लेकिन फिल्म की कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स (KFG) के असल इतिहास के बारे में है. 200 साल से भी पहले, अंग्रेजों ने कोलार गोल्ड माइन फील्ड की खोज की और अपने फायदे के लिए उसका इस्तेमाल किया.