Breaking News

दिल्ली: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से बाइक सवार 3 लोग गिरे, गंभीर रूप से घायल     |   ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने इस्तीफे का ऐलान किया     |   फिरोजाबाद: CM योगी ने 658 करोड़ की 81 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया     |   निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |  

इमरान हाशमी ने शुरू की ‘आवारापन 2’ की शूटिंग

Awarapan 2: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ की शूटिंग शुरू हो गई है। ‘आवारापन’ के लगभग 18 साल बाद अब मेकर्स इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। मेकर्स और इमरान हाशमी ने फिल्म के मुहूर्त शॉट की एक तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी।

शूटिंग शुरू-
नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित ‘आवारापन 2’ की पहली शूटिंग का शेड्यूल फिलहाल बैंकॉक में चल रहा है, इमरान हाशमी और निर्माता विशेष भट्ट ने फिल्म के अगले पार्ट को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया, अब मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने की भी जानकारी साझा की है।

‘आवारापन 2’ की शूटिंग अब शुरू होने के साथ फैंस का फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है, खबरों के अनुसार ‘आवारापन 2’ 3 अप्रैल 2026 को रिलीज होनी है।

‘आवारापन’ साल 2007 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा आशुतोष राणा, श्रिया सरन, मृणलिनी शर्मा और पूरब कोहली प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। यह फिल्म उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई थी, लेकिन बाद में इसे काफी पसंद किया गया।