Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

टाइगर श्रॉफ ने पुणे में खरीदा करोड़ों का आलीशान फ्लैट

टाइगर श्रॉफ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म बस कुछ ही दिनों में थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। ऐसे में एक्टर 'बड़े मियां छोटे मियां' का जोर-शोर से प्रमोशन करने में लगे हुए है । फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक्शन करते हुए नजर आएंगे। कुछ दिनों बाद ईद के मौके पर फिल्म रिलीज होने वाली है। इस बीच एक्टर को लेकर एक अपडेट खबर सामने आई है।

टाइगर श्रॉफ ने महाराष्ट्र के पुणे में एक आलीशान घर खरीदा है। एक्टर ने ये घर पूरे 7.50 करोड़ रुपये का है। ऐक्टर का ये नया घर एक हाउसिंग सोसाइटी में हैं, जो 4248 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। टाइगर श्रॉफ अपने इस प्रॉपर्टी को किराए पर देने वाले हैं।