Breaking News

राजस्थान: जयपुर में छात्रों ने सैनिक परिवारों के लिए ‘वीरसहारा’ AI ऐप लॉन्च किया     |   तमिलनाडु: DMK नेता TR बालू ने CEC को चिट्ठी लिख गृह सचिव के ट्रांसफर पर आपत्ति जताई     |   कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के लिए लोकसभा सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया     |   नोएडा: सेक्टर 59 की कई फैक्ट्रियों में ताला लगा, काम ठप, कामगार प्रदर्शन में शामिल     |   लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी     |  

TMKOC में अब नहीं दिखाई देगा ये कैरेक्टर, भावुक हुए 'जेठालाल'

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो है. जिसका हर किरदार आज दर्शकों के दिलों में बस चुका है. वहीं सीरियल में नजर आने वाले हर एक किरदार को फैंस खूब पसंद करते हैं. हालांकि सालों तक काम करने के बाद इस शो को कई एक्टर्स ने अलिवदा भी कह दिया है. हाल ही में सीरियल में 'टप्पू सेना' के सदस्य रहे 'गोली' यानी कुश शाह ने भी  'तारक मेहता...' को अलविदा कह दिया है. कुश शाह TMKOC में अब 'गोली' का किरदार नहीं निभाएंगे.

इस शो में कुश शाह करीब 16 सालों से काम कर रहे थे. ये खबर सुनने के बाद फैंस को भी झटका लगा है. वहीं जेठालाल यानी दिलीप जोशी भी कुश शाह के शो छोड़ने से काफी उदास है. उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए 'गोली' को शुभकामनाएं दी हैं.

दिलीप जोशी ने इंस्टाग्राम पर कुश के साथ एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा- 'मजाक से हटकर मैंने आपके साथ किए गए हर सीन का आनंद लिया है. आप के लिए अच्छे की कामना है. आप मुस्कुराहट फैलाते रहें! अब तुम्हें बंदूक की 'गोली' की तरह दूर तक जाते देखने का इंतजार है.'